Korba: दसवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ने में होशियार थी दिव्या, परिजन बोले- नहीं पता क्यों लगाई फांसी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिव्या 10वीं की छात्रा थी और इस वर्ष 75% हासिल करने के बाद बहुत खुश थी पढ़ाई लिखाई में बचपन से दिव्या होशियार थी। किन परिस्थितियों में ये कदम उठाया है अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के तहत सैंडल गांव के चुआभाटा मैदान में जामुन के पेड़ पर एक युवती की लाश लटकते हुए देखी गई। गुरुवार की देर रात राहगीरों की नजर उस लटकती हुई लाश पर पड़ी। जहां लाश देखे जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया और इसकी सूचना उरगा पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने शव की शिनाख्त की।
16 वर्षीय दिव्या जांगड़े ग्राम सैंडल की रहने वाली है और वह 10वीं की छात्रा थी। मृतक की पहचान होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे जहां पुलिस को बताया कि देर शाम घर से बिना बताए कहीं चले गई थी जिसकी तलाश अपने स्तर पर कर रहे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली की उसकी लाश गांव से कुछ दूरी पर खेत में जामुन के पेड़ पर लटक रही है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिव्या 10वीं की छात्रा थी और इस वर्ष 75% हासिल करने के बाद बहुत खुश थी पढ़ाई लिखाई में बचपन से दिव्या होशियार थी अपने कक्षा में भी दूसरा स्थान प्राप्त की थी। लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया है अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।
उरगा थाना में पदस्थ एसएसआई बलिराम निराला ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची। जहां दिव्या जांगड़े फांसी के फंदे पर लटक रही थी। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल दिव्या ने किन परिस्थितियों में आत्मघाती कदम उठाया है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पता चल सकेगा।