{"_id":"642048bbfc0753e67e0af805","slug":"chhattisgarh-youth-congress-four-workers-arrested-for-vandalizing-bjp-office-in-korba-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: BJP दफ्तर में तोड़फोड़ पर चार कांग्रेसी गिरफ्तार, राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: BJP दफ्तर में तोड़फोड़ पर चार कांग्रेसी गिरफ्तार, राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
Sun, 26 Mar 2023 06:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Mar 2023 06:59 PM IST
सार
सीएसईबी चौकी प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में आशीष गुप्ता, मधुसूदन दास, जय किशन पटेल और अनिल खूटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने युवक कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता मामले में युवक कांग्रेस के कार्याकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में घुसकर हंगामा किया था। इसे लेकर भाजपा ने प्रदर्शन और चक्काजाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद उनकी संसद सदस्यता को खत्म कर दिया गया है। इसके विरोध में तीन दिन पहले युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता टीपी नगर स्थित पंडित दीनदयाल कुंज जिला भाजपा कार्यालय में घुस गए। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में टायर जलाकर फेंका और बैनर-पोस्टर फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने का भी आरोप है। इस हंगामे में मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू नीचे गिर गए थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ था। इसके विरोध में भाजपा ने सीएसईबी चौराहे पर जाम लगा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ था।
घटनाक्रम के तीसरे दिवस पुलिस ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में युवक कांग्रेस के आशीष गुप्ता और अन्य को गिरफ्तार किया है। सीएसईबी चौकी प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आशीष गुप्ता, मधुसूदन दास, जय किशन पटेल और अनिल खूटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है।