फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh police two constables riding bike injured in car collision in korba

Korba: नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार दो सिपाहियों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर; ड्यूटी से लौट रहे थे घर

Wed, 12 Apr 2023 02:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Apr 2023 02:00 PM IST
सार

थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि हादसे में कुमार टंडन को गहरी चोटें आई हैं। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है और सिर व हाथ पर चोटे हैं। वहीं दूसरे को मामूली चोट लगी है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh police two constables riding bike injured in car collision in korba
घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो पुलिस कॉन्सेटबल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था। उसे पकड़ लिया गया है। वहीं दोनों सिपाहियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर करने की तैयारी है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कटघोरा थाने में पदस्थ सिपाही जागेश्वर भैंना और कुमार टंडन दोनों ड्यूटी खत्म होने के बाद मंगलवार रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। अभी वे सलोरा के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक सिपाही का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर थाना प्रभारी अश्वनी राठौर सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक भाग चुका था। पुलिस ने दोनों सिपाहियों को डायल-112 से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद कार चालक की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने पीछा कर छुरी के पास कार को रुकवा लिया। जांच के दौरान कार चालक नशे में धुत मिला। वह वहीं का स्थानीय निवासी है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मेडिकल के लिए भेजा। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव के केस में कार को जब्त कर लिया गया है। दोनों सिपाहियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed