फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh Police arrested young man who misdeed girl on the pretext of marriage in korba

प्यार, दुष्कर्म और फरेब की कहानी: खुदकुशी की धमकी देकर लूटी इज्जत, शादी का दबाव बनाया तो छोड़कर भाग निकला

Mon, 19 Jun 2023 03:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Jun 2023 03:03 PM IST
सार

थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को उसके जीजा के घर से बिलासपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
chhattisgarh Police arrested young man who misdeed girl on the pretext of marriage in korba
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में प्यार और फरेब की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। एक युवक ने पहले एक रिश्तेदार लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। लड़की के परिजन रिश्ता लेकर लड़के के घर पहुंचे तो परिवार वालों ने प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद युवक ने लड़की पर खुदकुशी करने की बात कहकर दबाव बनाया और साथ रहने लगा। इस दौरान सात साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हरदी बाजार क्षेत्र के भाठीकूड़ा निवासी भोले श्याम का सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले उसके रिश्तेदार के घर आना-जाना था। इस दौरान उसकी नीयत रिश्तेदार की बेटी पर बिगड़ गई। उसने शादी का झांसा देकर लड़की को प्यार के जाल में फंसा लिया। इसका पता लड़की के घर वालों को चला तो वह रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंच गए। वहां भोले के परिजनों ने रिश्ता ठुकरा दिया। पिता के मना करने के बाद भोले ने लड़की को आत्महत्या की धमकी दी और उस पर साथ रहने का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

chhattisgarh Police arrested young man who misdeed girl on the pretext of marriage in korba
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
लड़की उसकी बातों में आ गई। लड़की का आरोप है कि अलग-अलग स्थानों पर रहने के दौरान भोले उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। हर बार उससे शादी की बात करता, लेकिन जब लड़की ने दबाव बनाना शुरू किया तो भोले उसे घर छोड़कर भाग निकला। इसके बाद लड़की थाने पहुंची और मामला दर्ज करा दिया। इस पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इस बीच उसके बिलासपुर के सीपत में अपने जीजा के घर छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed