फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Chhattisgarh Family Remained Hostage In House Due To Fear Of Cobra In Korba

कोबरा ने परिवार को बनाया बंधक: चौखट पर फन फैलाए घंटों बैठा रहा, कमरे में बनी अलमारी पर डर से दुबके रहे लोग

Mon, 20 Mar 2023 02:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Mar 2023 02:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने ली करवट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर बिन मौसम के ठंड से बीमारियां दस्तक देने लगी हैं, वहीं सांप और अन्य सरीसृप भी बाहर निकलने लगे हैं। कोरबा में भी एक घर में घुस आए कोबरा ने परिवार को घंटों तक बंधक बनाए रखा। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Family Remained Hostage In House Due To Fear Of Cobra In Korba
मकान की चौखट पर फन फैलाए बैठा कोबरा सांप। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार रात झमझाम बारिश एक परिवार के लिए मुसीबत बनकर आई। घर में घुसे एक कोबरा सांप ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। चौखट पर फन फैलाए कोरबा को देख परिवार की सांसें अटक गईं। सभी सदस्य घर के कमरे में बनी अलमारी के ऊपर चढ़कर बैठ गए। घंटों तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। इस बीच पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने रेस्क्यू टीम को सूचना दी। उन्होंने कोबरा को पकड़ा। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। हालांकि पूरा परिवार उसी समय घर छोड़कर भी चला गया। 

विज्ञापन

Chhattisgarh Family Remained Hostage In House Due To Fear Of Cobra In Korba
कोबरा के डर से अलमारी पर चढ़कर बैठा परिवार। - फोटो : संवाद

हाथ जोड़े सांप से चले जाने की लगाते रहे गुहार
दरअसल, पूरा मामला दादर खुर्द का है। यहां एक कमरे में पति और बेटे के साथ किराये से रहने वाली महिला सरस्वती यादव रविवार रात खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एक कोबरा अंदर घुस आया। महिला की नजर उस पर पड़ी तो डर से चीख पड़ी। इसके बाद पूरा परिवार भाग कर कमरे के कोने में बनी अलमारी पर चढ़ गया। इस दौरान कोबरा कमरे की चौखट के पास ही फन फैलाए बैठा रहा। परिवार हाथ जोड़े चले जाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन कोबरा था कि उसने सबको जैसे बंधक बना लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी की सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम
किसी तरह से परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पड़ोसी हर्षल पटेल को दी। इसके बाद उन्होंने स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख और वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी को दी। बताया कि परिवार के लोग अंदर फंस गए है। उस समय हल्की बारिश हो रही थी, ऐसे में जितेंद्र सारथी को भी पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। जितेंद्र सारथी जैसे ही कमरे में दाखिल हुए, महिला ने फूट-फूटकर रोने लगी। वह जितेंद्र सारथी से बचाने की गुहार लगाने लगी। किसी तरह उन्होंने महिला को समझाकर शांत कराया और कोबरा का रेस्क्यू शुरू किया। 

विज्ञापन

Chhattisgarh Family Remained Hostage In House Due To Fear Of Cobra In Korba
जितेंद्र सारथी ने कोबरा को डिब्बे में पकड़कर जंगल में छोड़ा। - फोटो : संवाद

जंगल में छोड़ा गया कोबरा को
इस दौरान घर के बाहर भी लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद जितेंद्र सारथी ने कोबरा को एक डिब्बे में सुरक्षित तरीके से बंद कर लिया। इसके बाद परिवार के सदस्य हिम्मत कर नीचे उतरे, लेकिन महिला तब भी काफी डरी हुई थी। उन्हें समझाकर नीचे बुलाया गया। आंखों में आंसू भरे सरस्वती ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद दिया। कहा कि आज बेटे ने हमारी जान बचा ली। इसके बाद जितेंद्र सारथी कोबरा को लेकर निकल गए और उसे जंगल में छोड़ दिया है। साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

सुबह किराये पर लिया कमरा, रात को किया खाली
सरस्वती यादव का परिवार कहीं बाहर से कमाने खाने के लिए कोरबा आया है। उन्होंने सुबह ही दादरखुर्द में किराये पर मकान लिया था। उस मकान में पहली रात ही उनके लिए भारी हो गई। कोबरा के निकलने के बाद महिला इतना ज्यादा डर गई कि उसने परिवार सहित घर उसी समय खाली कर दिया। इसके बाद अपने दामाद के घर रहने के लिए चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed