{"_id":"63c565c242eda47e0a0d6b92","slug":"chhattisgarh-bjp-mla-nankiram-playing-mandar-in-korba-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांदर की थाप पर झूमे पूर्व गृहमंत्री: गौरा महोत्सव में शामिल हुए विधायक ननकी राम; गले में लटकाकर बजाई, मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांदर की थाप पर झूमे पूर्व गृहमंत्री: गौरा महोत्सव में शामिल हुए विधायक ननकी राम; गले में लटकाकर बजाई, मोहा मन
Mon, 16 Jan 2023 08:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:27 PM IST
सार
विधायक ननकी राम मांदर बजाकर झूमते रहे और उनके साथ कलाकार भी नृत्य करते रहे। आदिवासी समाज मे गौरा-गौरी कार्यक्रम सदियों से धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इसमें आसपास के लोगों के साथ ही दूर-दराज से भी ग्रामीण शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
मांदर बजाते पूर्व गृहमंत्री और विधायक ननकीराम कंवर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और रापुर से भाजपा विधायक ननकी राम कंवर मांदर की थाप पर जमकर झूमे। उन्होंने गले में मांदर लटका लिया और काफी देर तक बजाते रहे। उनके साथ और मांदर की धुन पर कलाकारों के साथ-साथ लोग भी नाचते-झूमते रहे। मौका था गौरा महोत्सव के शुभारंभ अवसर का। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए कलाकारों ने भी अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दरअसल, रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेराव के आश्रित ग्राम कमरन में रात्रिकालीन गौरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें विधायक ननकी राम कंवर भी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भगवान शिव-पार्वती और ग्राम के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इसमें आसपास के लोगों के साथ ही दूर-दराज से भी ग्रामीण शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
पूजन के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ और कलाकारों ने अपनी मनमोहक कला का प्रदर्शन शुरू किया। इस पर वहां मौजूद पूर्व गृहमंत्री भी खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने एक कलाकार से मांदर ले लिया और उसे गले में लटका लिया। इसके बाद विधायक ननकी राम मांदर बजाकर झूमते रहे और उनके साथ कलाकार भी नृत्य करते रहे। आदिवासी समाज मे गौरा-गौरी कार्यक्रम सदियों से धूमधाम से मनाया जाता रहा है।
विज्ञापन