फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   case of death of Agriculture Extension Officer police arrested two accused and sent them to jail in Raigarh

रायगढ़: कृषि विस्तार अधिकारी की मौत का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल

Fri, 14 Nov 2025 03:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Nov 2025 03:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले महीने जंगली सुअर के शिकार के बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से कृषि विस्तार अधिकारी की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
case of death of Agriculture Extension Officer police arrested two accused and sent them to jail in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले महीने जंगली सुअर के शिकार के बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से कृषि विस्तार अधिकारी की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भेलवाटोली में 12 नवंबर की रात करंट की चपेट में आने से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लालकुमार साहू की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इस घटना के बाद जांच के दौरान पता चला था कि जंगली सुअरो के शिकार के लिये कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से करंट बिछाया गया था जिसकी चपेट में आने से लालकुमार साहू की मौत हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करके जांच की जा रही थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जांच के दौरान लैलूंगा ने इस मामले में दो संदिग्धों जोसेफ मिंज 40 साल, निवासी खम्हार और सोनु एक्का 26 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनो आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed