फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Case of assault on social worker Anand Rakwar

Korba: सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार के साथ हुई मारपीट का मामला, पुलिस ने आरोपियों की निकाली पैदल रैली

Fri, 29 Sep 2023 05:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Sep 2023 05:26 PM IST
सार

आनंद रैकवार को गम्भीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार अभी भी जारी है। आंनद के सिर और कमर पर गभीर चोटें आई थीं।

विज्ञापन
Case of assault on social worker Anand Rakwar
पुलिस ने आरोपियों की निकाली पैदल रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में मिशन रोड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले 17 सितंबर की रात सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार की शराब के नशे में धुत युवकों ने मामूली सी बात को लेकर लात घुसों से बेरहमी से पिटाई की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था। आनंद रैकवार को गम्भीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार अभी भी जारी है। आंनद के सिर और कमर पर गभीर चोटें आई थीं।

विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर व्यपारी संघ और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं में कोतवाली थाना पहुंच कर कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था। जहां कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

पकड़े गए आरोपी सुभाष विश्कर्मा पिता अशोक विश्कर्मा 28 वर्षीय लक्षमण बन तालाब निवासी, पकंज सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 25 वर्षीय गांधी चौक निवासी, अमर मेहरा पिता सुखदेव 27 वर्षीय दर्री रोड कोरबा निवासी हैं। पुलिस आरोपियों को सबक सिखाने और अपराध को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली परिसर से पैदल रैली निकाली जहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि आनंद रैकवार के साथ हुई मारपीट के मामले में कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया था जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed