फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Car and Hyva truck collide violently near BALCO Minimata School company employees have a narrow escape in K

Korba: बालको मिनीमाता स्कूल के पास कार और हाईवा की जबरदस्त टक्कर, बाल-बाल बचे कंपनी कर्मी

Thu, 16 Jul 2026 06:06 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

कोरबा में बालको थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बालको मिनीमाता स्कूल के समीप कार और खड़ी हाईवे के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बालको कंपनी के कर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Car and Hyva truck collide violently near BALCO Minimata School company employees have a narrow escape in K
korba

विस्तार

कोरबा में बालको थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बालको मिनीमाता स्कूल के समीप कार और खड़ी हाईवे के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बालको कंपनी के कर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोश भी देखा गया। जानकारी के अनुसार बालको कंपनी में कार्यरत कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर जा रहे थे। मिनीमाता स्कूल के पास पहुंचते ही उनकी कार अचानक रॉन्ग साइड पर खड़ी एक हाईवे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि कार में सवार बालको कर्मी को गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था। लोगों ने फौरन कर्मी को बाहर निकाला और राहत की सांस ली। घटना के बाद बालको कर्मी ने आरोप लगाया कि यदि हाईवे रॉन्ग साइड पर खड़ी नहीं होती तो यह हादसा नहीं होता। उनका कहना था कि सुबह के समय स्कूल और ड्यूटी के लिए आवागमन ज्यादा रहता है। ऐसे में रॉन्ग साइड पर खड़ा वाहन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में भी इस बात को लेकर आक्रोश था कि हाईवे को गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा किया गया था। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी लापरवाही के कारण छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और हाईवे को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन खड़ा करने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल न होने के कारण किसी को अस्पताल नहीं ले जाना पड़ा। लेकिन हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल और कंपनी क्षेत्र के आसपास नो पार्किंग और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed