फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   bus full of passengers rammed into truck parked in Korba

कोरबा में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, ड्राइवर की मौत: मौके पर मची भगदड़

Tue, 16 Apr 2024 10:37 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 10:37 AM IST
सार

कोरबा इलाके में एक यात्रियों से भरी हुई बस हादसा का शिकार हो गई। बस कोरबा से उड़ीसा जाने के लिए निकली थी। तड़के सुबह बस खड़े ट्रक में जा घुसी।

विज्ञापन
bus full of passengers rammed into truck parked in Korba
बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में डॉल्फिन बस सर्विस की एक यात्री बस सुबह-सुबह दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भारी डॉल्फिन बस उड़ीसा के अंगुल के पास हादसे का शिकार हो गई। जहां सड़क पर खड़े ट्रक में बस जा घुसी। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल के लिए रवाना किया। इस हादसे में बस के चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम छह बजकर 10 मिनट पर कोरबा टीपी नगर बस स्टैंड से पुरी के लिए डॉल्फिन बस सर्विस रवाना हुई थी। जिस पर 15 लोग सवार थे। वहीं रायगढ़ में लगभग 11 लोग और सवार हुए लगभग 26 लोग यात्रा कर रहे थे। जहां डॉल्फिन बस उड़ीसा पहुंचते ही अंगुल के पास सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। यह हादसा तड़के सुबह लगभग पांच बजे हुआ। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं हेल्पर को भी गंभीर चोट आई है। इसके अलावा आधा दर्जन यात्री भी घायल हो गए हैं। जिन्हें पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोरबा से पुरी जाने वाली इस बस में सवार दर्री कोरबा के एक परिवार के सदस्य कमलेश साहू ने बताया है कि उड़ीसा के अंगुल से लगभग 15 किलोमीटर दूर बस रेत परिवहन कर रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की केबिन चिपक कर माचिस की डिबिया बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक और उसके चालक साथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस का हेल्पर किसी तरह केबिन से बाहर आया। उसकी भी हालत गंभीर है। कमलेश साहू ने बताया कि बस में सवार दर्जनों लोगों को काफी चोट आई है। अधिकांश लोगों के सिर में चोट आई है। बस के एजेंट की मानें तो मृतक तारा प्रसाद 30 वर्षीय की मौत हो गई है और बाकी को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed