फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   BJP surrounded the residence of Katghora MLA Purushottam Kanwar

Korba: मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपा ने विधायक आवास का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

Tue, 21 Feb 2023 07:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Feb 2023 07:37 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मेन रोड कॉलेज चौक होते हुए विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास का घेराव किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार रविशंकर राठौर को ज्ञापन सौपकर अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

विज्ञापन
BJP surrounded the residence of Katghora MLA Purushottam Kanwar
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर में अधूरे पड़े पीएम आवासों के निर्माण में देरी और हितग्राहियों को आवास की किश्त की राशि नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर मंगलवार को भाजपा ने कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास का घेराव किया। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हरदीबाजार कॉलेज चौक में रैली के रूप में निकले। 

विज्ञापन


धरना प्रदर्शन करते हुए मेन रोड कॉलेज चौक होते हुए विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास का घेराव किया। पुलिस बल व तहसीलदार की मौजूदगी में बेरीकैट लगाया गया था, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहले बैरिकेड तोड़कर अंदर प्रवेश तो किया लेकिन दूसरे बेरिकेट्स के पास पुलिस बल एवं प्रशासन की ओर से बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोका दिया गया। 
विज्ञापन


बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार रविशंकर राठौर को ज्ञापन सौपकर अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान बीजेपी के बड़े नेताओं में राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगदलपुर में भाजपा ने किया विधायक राजमन बेंजाम के कार्यालय का घेराव
भाजपा द्वारा चलाये जा रहे मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बास्तानार में चित्रकोट के कांग्रेसी विधायक राजमन बेंजाम के कार्यालय का घेराव किया और गरीबों को आवास देने की केन्द्र सरकार की योजना में कांग्रेस राज्य सरकार द्वारा बरते जा रहे असहयोग पर सवाल किये | भाजपा ने इस विषय में ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा। घेराव के पूर्व धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार दुर्भावना पूर्वक छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को बाधित करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों की छत छिनने की दोषी कांग्रेस सरकार है, जो अपने हिस्से का 40 फीसदी राज्यांश देने में आनाकानी कर रही है। धरना प्रदर्शन को भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिला प्रभारी जी वेंकट ने भी संबोधित किया।

भाजपा ने विधायक राजमन बेंजाम के कार्यालय का घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed