Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   BJP spectacular victory for the post of vice-president in Dipka Nagar Palika Parishad in Korba

Korba: दीपका नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की शानदार जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले छह मत

Mon, 10 Mar 2025 04:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 04:43 PM IST
सार

कोरबा में दीपका नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक 3 से निर्वाचित पार्षद संगीता साहू ने 16 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। 
 

विज्ञापन
BJP spectacular victory for the post of vice-president in Dipka Nagar Palika Parishad in Korba
भाजपा की शानदार जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में दीपका नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक 3 से निर्वाचित पार्षद संगीता साहू ने 16 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश जायसवाल को 6 मत मिले। 10 मतों के अंतर से भाजपा ने यह जीत अपने नाम की।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी घोषित किए। मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी संगीता साहू की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। खासतौर पर क्षेत्र के ठेकेदारों में हर्ष व्याप्त है, क्योंकि संगीता के पति राजेंद्र साहू भी पेटी कॉन्ट्रैक्टर हैं।
विज्ञापन


इस जीत के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा, "पिछले चुनाव में जनता से वादा खिलाफी हुई थी, जिससे कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन इस बार जनता ने भाजपा को विशाल बहुमत देकर कांग्रेस को सबक सिखा दिया। दीपका नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा के खाते में आए हैं, जिससे यह साफ हो गया कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लगातार दूसरी बार है जब वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित पार्षद को उपाध्यक्ष पद मिला है। संगीता साहू की इस जीत के बाद दीपका नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है। दीपिका नगर पालिका पहले से भाजपा की गढ़ रही है और आगे भी रहेगी। विष्णु देव साय के शासनकाल में जो काम हुए हैं और हो रहे हैं उन्हें जनता पसंद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed