{"_id":"6a69dcd409abde8cf3013525","slug":"bjp-protests-alleged-rs1360-lakh-scam-in-katghora-municipality-district-president-gopal-modi-demands-impartial-probe-and-immediate-dismissal-of-cmo-korba-news-c-1-1-noi1487-4553714-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: कटघोरा में अटल प्रतिमा निर्माण पर घोटाले का आरोप, भाजपा ने मांगी उच्चस्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: कटघोरा में अटल प्रतिमा निर्माण पर घोटाले का आरोप, भाजपा ने मांगी उच्चस्तरीय जांच
Wed, 29 Jul 2026 05:24 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:24 PM IST
सार
कटघोरा नगर पालिका के अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में ₹13.60 लाख की कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और सीएमओ के खिलाफ कदम उठाने की मांग की।
कटघोरा नगर पालिका के अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में ₹13.60 लाख की कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और सीएमओ के खिलाफ कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
घोटाले की जांच की मांग कर रही भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने कटघोरा नगर पालिका परिषद के अटल परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने और नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
गोपाल मोदी ने शिकायत में कहा कि अटल परिसर में ब्रॉन्ज की प्रतिमा स्थापित किए जाने का दावा किया गया था। हालांकि विभिन्न समाचार माध्यमों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई गई है। आरोप है कि ब्रॉन्ज के बजाय निम्न गुणवत्ता की सामग्री या कंक्रीट का उपयोग किया गया, जबकि भुगतान ब्रॉन्ज प्रतिमा के नाम पर किया गया। भाजपा ने इस मामले में करीब 13.60 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या ठेकेदार सार्वजनिक धन के साथ खिलवाड़ न कर सके।
विज्ञापन
पढ़ें: सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर सीधी भर्ती
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की कि मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। साथ ही प्रतिमा निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता और उपयोग की गई सामग्री की विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। उन्होंने भुगतान, निविदा प्रक्रिया, मापन पुस्तिका (एमबी), बिल, वाउचर और अन्य अभिलेखों की भी विस्तृत वित्तीय जांच कराने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन की पक्षधर रही है। जनहित और शासन की साख बनाए रखने के लिए इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो पार्टी आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरेगी।