फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bikers created ruckus at Jhoraghat picnic spot under Katghora police station area of Korba

कानून की उड़ाई धज्जियां: नशे में धुत बाइकर्स ने डीजे की धुन पर काटा बवाल, पुलिस ने हुड़दंगियों को सिखाया सबक

Sun, 09 Jun 2024 09:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Jun 2024 09:45 AM IST
सार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झोराघाट पिकनिक स्पॉट शराब के नशे में उत्पात मचा रहे बाइकर्स पर पुलिस का डंडा चला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Bikers created ruckus at Jhoraghat picnic spot under Katghora police station area of Korba
Korba News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झोराघाट पिकनिक स्पॉट में हर शनिवार और रविवार पिकनिक मनाने वाले लोगों की भीड़ रहती है। जहां हजारों की संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। खासकर युवा वर्ग अधिक नजर आते हैं, युवक-युवती देखे जाते हैं जो डीजे की धुन पर थिरकते रखते नजर आते हैं। लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसा भी होते हैं जो शराब के नशे में हुड़दंग मचाने से बाज नहीं आते। जिससे परिवार के साथ पिकनिक मनाने आने वाले लोगों और आसपास के गांव वालों को परेशानी होती है।

विज्ञापन


शनिवार को भी यहां कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब कुछ बाइकर्स शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने लगे। डीजे की धुन पर उन्होंने अपनी बाइक से जमकर हुड़दंग मचाया। सरपंच की शिकायत पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शराब के नशे में धुत बाइकर्स और उत्पात मचा रहे लोगों पर कार्रवाई करना शुरू की। शनिवार की दोपहर पुलिस झोराघाट मुख्य मार्ग पर पहुंची। जहां करीब एक दर्जन बाइकर्स उत्पात मचा रहे थे, पुलिस ने सभी को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। उनमें से कुछ लोग शराब के नशे में धुत थे। उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की माने तो झोराघाटराघाट पिकनिक स्पॉट नदी किनारे है, जहां लोग 12 माह इस नजारे का मजा लेने आते हैं। लेकिन अभी स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग यहां परिवार लेकर नहीं आ सकते। कुछ युवक-युवती हर शनिवार और रविवार डीजे लेकर पहुंचते हैं, डीजे की धुन पर थिरकते रखते नजर आते हैं। लेकिन कई लोग उत्पात मचाते हैं, इसके चलते कई बार मारपीट चाकू बाजी जैसी घटना घट चुकी है। ऐसे में गांव का वातावरण खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई करें ताकि पिकनिक स्पॉट पर अशांति ना फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि लगातार पिकनिक स्पॉट पर हुड़दंग मचाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। जहां मौके पर पहुंचे ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई। आने वाले दिनों में और सख्ती से ऐसे हुड़दंगियों से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed