{"_id":"64357fc0ffcdfadf4c0522e4","slug":"bemetara-violence-chhattisgarh-bjym-protest-against-bhupesh-govt-in-rajnandgaon-and-korba-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara Violence: राजनांदगांव और कोरबा में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara Violence: राजनांदगांव और कोरबा में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का फूंका पुतला
Tue, 11 Apr 2023 09:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा/राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा/राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:11 PM IST
सार
रामपुर विधायक ननकीराम कंवर भी मौजूद रहे। उन्होंने बेमेतरा कांड को लेकर कहा कि, भूपेश सरकार के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गया है।
विज्ञापन
राजनांदगांव में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के बिरनपुर गांव में हुई हिंसा के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने राजनांदगांव और कोरबा में प्रदर्शन किया। इस दौरान राजनांदगांव में जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूंका। वहीं कोरबा में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रहे भाजपा कार्यकर्ता अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। इस दौरान प्रदर्शन कारियों की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
राजनांदगांव: भाजयुमो कार्यकर्ता बोले- दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार
राजनांदगांव में भाजयुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मानव मंदिर चौक पर एकत्र हो गए। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हुई घटना के विरोध में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही घटना की कडी निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि, बिरनपुर में दो समुदायों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। यह बहुत गंभीर विषय है। पूरे मामले में जांच कर सख्त कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
कोरबा : पुतला जलाने से पहले छीन ले गई पुलिस
वहीं कोरबा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाने में भाजपा नाकायाब रही। पुतले में आग लगाने से पहले ही पुलिस ने उसे छीन लिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। भाजपाई टीपी नगर चौक पर पुतला दहन के लिए एकत्र हुए थे। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों के साथ रामपुर विधायक ननकीराम कंवर भी मौजूद रहे। उन्होंने बेमेतरा कांड को लेकर कहा कि, भूपेश सरकार के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गया है।
विज्ञापन