फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bank cashier cheated a woman of Rs 35 thousand did not deposit the amount in account in Korba

Korba: बैंक कैशियर ने महिला से की 35 हजार की ठगी, खाते में नहीं जमा की रकम, पुलिस ने किया गिरप्तार

Sun, 26 Nov 2023 01:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Nov 2023 01:57 PM IST
सार

महिला तीन महीने बाद अपने खाते से पैसा निकालने बैंक पहुंची। उसने आहरण पर्ची भरकर पैसा निकालना चाहा तो पता चला कि खाते में पैसा ही नहीं है। जिससे ठगी का अहसास होने पर महिला ने कैशियर से जानकारी ली। वह गोलमाल जवाब देकर महिला को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

विज्ञापन
Bank cashier cheated a woman of Rs 35 thousand did not deposit the amount in account in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में चैतमा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ठगी करने वाले बैंक कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। कैशियर ने महिला से 35,000 रुपए लेकर पावती तो थमा दी लेकिन रकम को उसके खाते में जमा करने के बजाय खुद हजम कर लिया था। मामला थाने में पहुंचने के बाद फरार कैशियर चार माह से पुलिस को चकमा देते आ रहा था।

विज्ञापन


चैतमा पुलिस चौकी के तहत ग्राम पंचायत पटपरा के भोड़ कछार मे सुशीला बाई निवास करती है। वह 30 नवंबर 2022 को चैतमा स्थित यूनियन बैंक शाखा पहुंची। उसने अपने बचत खाता क्रमांक 421002120011014 में 35000 रूपये बैंक जमा पर्ची भरकर कैशियर पंचू राम कुर्रे को थमा दी। कैशियर पंचु राम कुर्रे ने रकम जमा करने का पावती देकर महिला को चलता कर दिया। 

विज्ञापन

 

महिला तीन महीने बाद अपने खाते से पैसा निकालने बैंक पहुंची। उसने आहरण पर्ची भरकर पैसा निकालना चाहा तो पता चला कि खाते में पैसा ही नहीं है। जिससे ठगी का अहसास होने पर महिला ने कैशियर से जानकारी ली। वह गोलमाल जवाब देकर महिला को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। आखिरकार एक जुलाई 2023 को पुलिस चौकी पहुंच महिला ने शिकायत दर्ज करा दी। इसकी भनक लगते ही कैशियर फरार हो गया। वह पुलिस को लगातार चकमा देते आ रहा था। इस बीच पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने लंबित प्रकरण को सुलझाने के निर्देश जारी कर दिए। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की पतासाजी शुरू की। आखिरकार पुलिस ने आरोपी पंचू राम कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। मामले में वैधानिक कारवाई उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed