फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   artist scorched due to fire in procession coming out on navratri in korba

नवरात्रि पर निकल रही शोभायात्रा में हादसा: झांकी में आग लगने से मची भगदड़, भैरव वेश में ऊपर बैठा कलाकार झुलसा

Wed, 22 Mar 2023 07:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Mar 2023 07:12 PM IST
सार

शोभा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ झांकियां निकाली जा रही हैं। इसमें छत्तीसगढ़ सहित पंजाब और राजस्थान व अन्य राज्यों की झांकियां शामिल हैं। भक्त झांकियाों के साथ नाचते और झूमते हुए चल रहे हैं। 

विज्ञापन
artist scorched due to fire in procession coming out on navratri in korba
शोभायात्रा के दौरान झांकी में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को नवरात्रि के पहले दिन निकल रही शोभायात्रा में बड़ा हादसा टल गया। शोभायात्रा के दौरान निकल रही झांकियों में से एक में अचानक आग लग गई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन में फायर इंस्टीग्यूशर से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भैरव वेश में झांकी में ऊपर बैठा कलाकार झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शोभायात्रा इसके बाद आगे बढ़ गई है। उसे रोका नहीं गया है। सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हिंदू समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा सीतामढ़ी से कोरबा की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान शाम करीब 6.30 बजे अचानक से शोभायात्रा में शामिल भैरव बाबा की झांकी में आग लग गई। इस दौरान झांकी में ऊपर की ओर भैवर का वेश रखकर एक कलाकार बैठा हुआ था। अचानक लगी आग में उसे संभलने का मौका नहीं मिला। उसने जान बचाने के लिए ऊपर से ही छलांग लगा दी। हालांकि इसके बाद भी वह झुलस गया है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं झांकी में आग लगते ही लोगों में भगदड़ मच गई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हैं। इस बीच कुछ लोगों ने अग्निशामक यंत्र की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके चलते बड़ा हादसा टल गया है। बताया जा रहा है कि आग झांकी में रखे अलाव के चलते लगी थी। हवा तेज होने के कारण अलाव की लपट ने झांकी में लगे कपड़े को अपनी चपेट में ले लिया और फिर आग तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने लगी। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। 



शोभा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ झांकियां निकाली जा रही हैं। इसमें छत्तीसगढ़ सहित पंजाब और राजस्थान व अन्य राज्यों की झांकियां शामिल हैं। भक्त झांकियाों के साथ नाचते और झूमते हुए चल रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां और महिलाएं भी शामिल हैं। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह द्वार बनाए गए हैं और धर्म ध्वजा फहराई जा रही है। भक्तों की ओर से शोभा यात्रा के रास्तों में भंडारे, नाश्ते और पानी का भी इंतजाम किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed