फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Another accident in Kusmunda mine Sahayat painful death after being hit by a coal loader in Korba

Korba: कुसमुंडा खदान में फिर हादसा, कोयला लोडर की चपेट में आने से सहायक की दर्दनाक मौत, मजदूरों ने की हड़ताल

Wed, 28 Feb 2024 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Feb 2024 06:41 PM IST
सार

कोरबा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा कोल माइंस में फिर हादसा हो गया। जहां कोयला लोडिंग के लिए लगे लोडर की चपेट में आने से हेल्पर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Another accident in Kusmunda mine Sahayat painful death after being hit by a coal loader in Korba
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरबा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा कोल माइंस में फिर हादसा हो गया। जहां कोयला लोडिंग के लिए लगे लोडर की चपेट में आने से हेल्पर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद काम कर रहे मजदूरों की भीड़ एकत्रित हो गई और आंदोलन पर उतारू हो गए जहां एसईसीएल के खिलाफ रोजगार और मुआवजा की मांग कर रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते हैं कुसमुंडा थाना बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है मृतक 26 वर्षीय राकेश दास दीपका निवासी बतारी का रहने वाला था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी आक्रोशित हो गए और काम बंद हड़ताल शुरू किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि घटना कुसमुंडा खदान के दो नम्बर कांटा घर के पास घटी है मृतक राकेश कुमार कोयला उठाने वाले लोडर पर हेल्पर का काम करता था। और दोपहर 3:00 बजे लगभग ड्राइवर के साथ कोयला लोडिंग के लिए लगा हुआ था इस दौरान चालक हेल्पर को देख नहीं पाया और वाहन के पीछे कुछ काम कर रहा था और ये हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुसमुंडा थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल हेल्पर की मौत कब कैसे किन परिस्थितियों में हुई है यह अभी जांच का विषय है। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मुआवजा और नौकरी को लेकर वार्ता जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed