फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   An uncontrolled truck entered the market, a minor died in the accident

Korba Accident: बाजार में घुसा अनियंत्रित ट्रक, स्कूटी सवार नाबालिग की हादसे में मौत; भीड़ ने चालक को लगाई मार

Wed, 05 Mar 2025 10:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Mar 2025 10:29 AM IST
सार

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत शक्ति मुख्य मार्ग भैसमा चौक के पास शराबी ट्रक चालक की करतूत सामने आई है। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाजार में ट्रक को घुसा दिया। ट्रक की चपेट में आने से बाजार में एक नाबालिग स्कूटी सवार की मौत हो गई।

विज्ञापन
An uncontrolled truck entered the market, a minor died in the accident
Accident News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत शक्ति मुख्य मार्ग भैसमा चौक के पास शराबी ट्रक चालक की करतूत सामने आई है। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाजार में ट्रक को घुसा दिया। ट्रक की चपेट में आने से बाजार में एक नाबालिग स्कूटी सवार की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस हादसे के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना मंगलवार की रात 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई की और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे शराब भी ट्रक चालक को लेकर उरगा थाना पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात भैसमा बाजार चौक के समीप अचानक  तेज रफ्तारअनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को चपेट में लेते हुए दीवार में जा टकराया। हादसे में एक नाबालिग ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक बेंदरकोना निवासी परमेश्वर कंवर उम्र 16 वर्ष अपने परिजनों के साथ भैसमा बाजार सड़क किनारे एक कपड़ा दुकान में कपड़ा खरीदने आया हुआ था। वहीं, परिजन कपड़ा ले रहे थे मृत नाबालिग बाहर स्कूटी पर बैठ मोबाइल चला रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक अचानक से परमेश्वर को टक्कर मार दी।आनन फानन में 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रास्ते में ही परमेश्वर ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। वहीं, शव को जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed