{"_id":"67c7da169a1c2c1fd4093c28","slug":"an-uncontrolled-truck-entered-the-market-a-minor-died-in-the-accident-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: बाजार में घुसा अनियंत्रित ट्रक, स्कूटी सवार नाबालिग की हादसे में मौत; भीड़ ने चालक को लगाई मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: बाजार में घुसा अनियंत्रित ट्रक, स्कूटी सवार नाबालिग की हादसे में मौत; भीड़ ने चालक को लगाई मार
Wed, 05 Mar 2025 10:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:29 AM IST
सार
कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत शक्ति मुख्य मार्ग भैसमा चौक के पास शराबी ट्रक चालक की करतूत सामने आई है। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाजार में ट्रक को घुसा दिया। ट्रक की चपेट में आने से बाजार में एक नाबालिग स्कूटी सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत शक्ति मुख्य मार्ग भैसमा चौक के पास शराबी ट्रक चालक की करतूत सामने आई है। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाजार में ट्रक को घुसा दिया। ट्रक की चपेट में आने से बाजार में एक नाबालिग स्कूटी सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना मंगलवार की रात 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई की और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे शराब भी ट्रक चालक को लेकर उरगा थाना पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात भैसमा बाजार चौक के समीप अचानक तेज रफ्तारअनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को चपेट में लेते हुए दीवार में जा टकराया। हादसे में एक नाबालिग ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक बेंदरकोना निवासी परमेश्वर कंवर उम्र 16 वर्ष अपने परिजनों के साथ भैसमा बाजार सड़क किनारे एक कपड़ा दुकान में कपड़ा खरीदने आया हुआ था। वहीं, परिजन कपड़ा ले रहे थे मृत नाबालिग बाहर स्कूटी पर बैठ मोबाइल चला रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक अचानक से परमेश्वर को टक्कर मार दी।आनन फानन में 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रास्ते में ही परमेश्वर ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। वहीं, शव को जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ।