{"_id":"6a48f80addaa1e4c3d0c49b5","slug":"alert-korba-vigilant-korba-drive-49-nakabandi-points-2-hour-mock-drill-across-district-tests-police-response-panic-among-criminals-as-vehicles-suspects-checked-intensively-korba-news-c-1-1-noi1487-4465824-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: आपातकालीन और आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने जिले में 49 स्थानों पर नाकेबंदी, दो घंटे चली मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: आपातकालीन और आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने जिले में 49 स्थानों पर नाकेबंदी, दो घंटे चली मॉक ड्रिल
Sat, 04 Jul 2026 07:10 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:10 PM IST
सार
कोरबा में आपातकालीन और आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने के लिए पुलिस ने जिले में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की।
विज्ञापन
korba
विस्तार
कोरबा में आपातकालीन और आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने के लिए पुलिस ने जिले में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में दोपहर 2 से 4 बजे तक चले इस विशेष अभियान में जिले भर के 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ सघन वाहन चेकिंग की गई। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
अभियान के तहत जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में कुल 49 नाकेबंदी स्थल चिन्हित किए गए थे। हर स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। बैरिकेड लगाकर वाहनों की व्यवस्थित और गहन जांच की गई। वायरलेस संचार व अन्य संसाधनों के जरिए सभी नाकों के बीच समन्वय स्थापित कर तैयारियों का आकलन किया गया। थाना और चौकी प्रभारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान वाहनों के दस्तावेज, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित किया कि सभी स्थानों पर निर्धारित मानकों के अनुसार कार्रवाई हो रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दो घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की दक्षता का मूल्यांकन भी किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी ताकि जवानों का मनोबल ऊंचा रहे और वे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। आम जनता से भी अपील की गई कि वे संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। साथ ही अपराधियों में भी पुलिस की सक्रियता को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जिले को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

korba

korba

korba