Korba: छठी कार्यक्रम बना अखाड़ा, डीजे पर डांस के दौरान हुई मारपीट, धारदार हथियार से हमला कर आरोपी फरार
मानिकपुर चौकी इलाके के दादर बस्ती में सियाराम के घर पर छठी कार्यक्रम था। गांव में ही रहने वाले दिनेश लकड़ा और संदीप यादव भी आया हुआ था। कार्यक्रम में डीजे भी लगाया गया था, इस दौरान डीजे का फ्लोर कुश्ती का अखाड़ा बन गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में छठी कार्यक्रम उस वक्त अखाड़े का मैदान बन गया जब एक युवक ने दूसरे युवक की जमकर पिटाई कर दी, लात घूसे से पीटने के बाद उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित ने शिकायत पुलिस से की है जहां जांच जारी है।
मानिकपुर चौकी इलाके के दादर बस्ती में सियाराम के घर पर छठी कार्यक्रम था। गांव में ही रहने वाले दिनेश लकड़ा और संदीप यादव भी आया हुआ था। कार्यक्रम में डीजे भी लगाया गया था, इस दौरान डीजे का फ्लोर कुश्ती का अखाड़ा बन गया। दोनों के बीच लात घुसे और मुक्के चले फिर अचनाक दिनेश लकड़ा पर संदीप यादव ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जहाँ वो खून से लथपथ हो गया और युवक भाग खड़ा हुआ।
दिनेश लकड़ा ने बताया कि डांस करते समय डीजे के फ्लोर में पैर फिसल गया और उसके पैर से लग गया इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और विवाद शुरू हुआ। दिनेश ने बताया कि बचपन में पिता का बीमारी से मौत हो गई और माँ भी कहीं चली गई वो अकेले रहता है। चाचा मामा और रिश्तेदार हैं लेकिन समय में कोई उसका साथ नही दिया वो खुद पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस से आपबीती बताया। मानिकपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।