फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Administration takes action against drunk driving in Korba

Korba: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 23 Feb 2024 07:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 07:48 PM IST
सार

कोरबा में सड़क हादसों में बढ़ोतरी से चिंतित पुलिस ने वाहन चालकों को लाइन पर लाना तय किया है। विभिन्न क्षेत्रों में औचक कार्रवाई के साथ  नियम तोड़ने वालों को पुलिस सबक सिखा रही है।

विज्ञापन
Administration takes action against drunk driving  in Korba
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में सड़क हादसों में बढ़ोतरी से चिंतित पुलिस ने वाहन चालकों को लाइन पर लाना तय किया है। विभिन्न क्षेत्रों में औचक कार्रवाई के साथ  नियम तोड़ने वालों को पुलिस सबक सिखा रही है। शराब के नशे में मिले चालकों पर धारा 185  का मामला बनाया गया है।

विज्ञापन

 

कोरबा जिले में वाहन चालकों को ईमानदारी से यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी जानी जारी है। सडक सुरक्षा जागरूकता माह की पूर्णता के बाद भी पुलिस अपने नियमित काम मे जुटी हुई है। कोरबा और आसपास के इलाके में  पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच  कर चालकों को नियम बताए जा रहे है। सर्वमङ्गला चौकी पुलिस ने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर गाड़ियों की जांच की। जीपीएस, स्पीड गवर्नर, बैक लाइट, रेडियम पट्टी व प्रदूषण का स्तर भी जांचा गया। साथ ही एल्कोमीटर से यह परखा गया कि  कौन कौन चालक नशे की स्थिति में गाड़ी दौड़ा रहा है। पुलिस ने एके चालक को ज्यादा नशे में पाया । उस पर सेक्शन 185 की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि वाहन चालकों और लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की कोशिश की जा रही है और इसे लंबे समय तक जारी रखा जाएगा। पुलिस का कहना है लापरवाही के कारण सड़क हादसे होते हैं और इसकी कीमत दोनों पक्षों को चुकानी पड़ती है। इसलिए लोग अगर लापरवाही से बचेंगे और जिम्मेदारी के साथ बाहर चलाएंगे तो दुर्घटनाओं का ग्राफ निश्चित रूप से कम होगा। कोरबा पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान 128 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed