फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Accident in Korba road accident and Two youths drowned in Hasdeo river

कोरबा में हादसा: बाइक सवार तीन दोस्त हुए सड़क हादसे का शिकार. हसदेव नदी में डूबे दो युवक, तीन की मौत

Fri, 27 Dec 2024 09:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 09:19 PM IST
सार

कोरबा जिले के दीपका एमडी टाइप कॉलोनी निवासी कुछ परिवार शुक्रवार को देवरी गांव के पास हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान नहाने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए।

विज्ञापन
Accident in Korba road accident and Two youths drowned in Hasdeo river
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेमरू थाना अंतर्गत कनसरा देवपहरी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है कि देर शाम तीनों बाइक में सवार होकर देवपहरी से अपने गृहग्राम की ओर जा रहे थे इस दौरान यह हादसा हुआ हा।मृतक 20 वर्षीय अमृत गोंड और 19 वर्षीय राजेश गोंड बंजारी डांड निवासी निवासी है वही भूलेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घायल युवक मृतक अमृत के मेहमान बनकर आया हुआ था इसके बाद तीनों घूमने के लिए निकले हुए थे घायल युवक ने पुलिस को बताया है कि बाइक पर सवार थे और पीछे से किसी तेज रफ्तार बाइक में उन्हें ठोकर मार दी जिसके बाद वो गहरे खाई में जा गिरे। इस हादसे में उसके हाथ और सर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसके दोनों दोस्तों की मौत मौके पर हो गई थी वही देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल 112 और लेमरू थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


लेमरू थाना में पदस्थ भीम यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस की मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली वहीं घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त थे और शराब के नशे में धुत थे जिसके चलते यह हादसा हुआ है फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसदेव नदी में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद
बालौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सुमित सिंह (19) और अश्वनी सिंह (24) नदी में नहा रहे थे तभी पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अश्वनी सिंह का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन सुमित सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। रात होने के कारण खोजबीन रोक दी गई है। शनिवार सुबह से सुमित की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इलाके में तेज बहाव और गहराई के कारण लोगों को नदी के पास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वही पिकनिक मनाने जा रहे परिवारों को भी इस बात का ध्यान रखना चहिए कि पानी की आस पास बिना सुरक्षा के ना जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed