फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A young man was stabbed to death over a minor dispute

Korba: मामूली विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 06:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Sep 2023 06:23 PM IST
सार

सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले में 19 वर्षीय सुदीप चौहान को गिरफ्तार करने के साथ हथियार बरामद किया गया है। वहीं एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
A young man was stabbed to death over a minor dispute
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बरपारा कोहडिया में चाकूबाजी की घटना में एक छात्र की मौत होने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि डिवाइडर पर लगे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाने की बात को लेकर विवाद आगे बढ़ा और फिर चाकू बाजी हो गई।

विज्ञापन

 

सिविल लाइन पुलिस थाना के तहत सीएसईबी चौकी के कोहड़िया इलाके में चाकूबाजी की यह घटना शाम को हुई थी। विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए लोग यहां पहुंचे थे। इसी दौरान फोरलेन के डिवाइडर पर बैठे युवकों में विवाद हो गया। बाद में मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद छात्र हरीश और भूपेंद्र पर चाकू से हमले कर दिया। घटना में हरीश राव की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को पकड़ने कोहड़िया दर्री मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था रात लगभग 1:00 बजे पुलिस ने चक्काजाम समाप्त कराया। 

विज्ञापन

 

सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले में 19 वर्षीय सुदीप चौहान को गिरफ्तार करने के साथ हथियार बरामद किया गया है। वहीं एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गणेश विसर्जन के लिए जा रहा था इसी दौरान सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे पौधे को उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया। जहां विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में एक और युवक की भूमिका के बारे में जानकारी मिली है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित पक्ष के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed