{"_id":"646c5b5cfb921ade6a0ca6d6","slug":"a-young-man-was-killed-with-a-sharp-weapon-in-korba-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में मिली मौत!: प्रेमिका के घर के आगे खून से लथपथ पड़ा था युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार से किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में मिली मौत!: प्रेमिका के घर के आगे खून से लथपथ पड़ा था युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार से किए कई वार
Tue, 23 May 2023 11:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 23 May 2023 11:53 AM IST
सार
36 वर्षीय सुभाष देवांगन छुरी बस्ती में रहता था। देर रात वह बस्ती में रहने वाली महिला से मिलने आया हुआ था। इसके बाद उसका शव खून में लथपथ पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी बस्ती में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
प्रेमिका के घर के सामने युवक की रक्त रंजीत लाश मिली है। मृतक 36 वर्षीय सुभाष देवांगन छुरी बस्ती में रहता था। देर रात वह बस्ती में रहने वाली महिला से मिलने आया हुआ था। इसके बाद उसका शव खून में लथपथ पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और उन्होंने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
घटनास्थल कि कुछ ही दूरी पर युवक की बाइक मिली। इस मामले में पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। मृतक के भाई रूपचंद देवांगन ने बताया कि उससे फोन पर जानकारी मिली कि उसके भाई की हत्या हो गई है। जिसकी सूचना को घटनास्थल पर पहुंचा है, उसने बताया कि गांव में ही रहने वाली एक महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग था महिला बार-बार भाई को फोन कर शादी के लिए दबाव बना रही थी।
विज्ञापन