{"_id":"68242dd183547a654d098098","slug":"a-person-got-severely-burnt-when-the-diesel-tank-of-the-vehicle-exploded-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक फटने से एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक फटने से एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Wed, 14 May 2025 11:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 May 2025 11:15 AM IST
सार
सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर स्थित आरकेटीसी कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी हादसे का शिकार हो गया। ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक फटने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
Korba Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर स्थित आरकेटीसी कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी हादसे का शिकार हो गया। ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक फटने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोंटे आई है और उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखत हुए उसने अन्य अस्पताल में भएजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, काशी नगर निवासी 31 वर्षीय दिनेश कुमार बरेठ टीपी नगर स्थित आरकेटीसी कंपनी में वेल्डर का काम करता है। बताया जा रहा है कि कंपनी की ही ट्रेलर वाहन का डीजल टैंक में वेल्डिंग का काम कर रहा था। वाहान के डीजल टैंक में डीजल भी बचा हुआ था, वेल्डिंग करते समय अचानक से वेल्डिंग की चिंगारी से डीजल टैंक फट गया और वेल्डर दिनेश कुमार इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं इसके अलावा आसपास की दुकानों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एक पिकअप वाहन में सवार होकर उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान पिकअप वाहन भी खराब हो गया, तब उसे ऑटो रिक्शा से जिला मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज शुरू किया गया। जहां दिनेश कुमार की हालत को देखते हुए उसे अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन