{"_id":"68243afd34b8b93eb806a26d","slug":"a-couple-riding-a-bike-was-crushed-by-a-speeding-car-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, पति की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, पति की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल
Wed, 14 May 2025 12:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 May 2025 12:11 PM IST
सार
कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार और बाइक में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दंपती में से पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार और बाइक में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दंपती में से पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसा कटघोरा थाना के लखनपुर मुख्य मार्ग के पास हुआ। कार की रफ्तार काफी तेज थी और बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार के चालक को मामूली चोंटे आई है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक कटघोरा पास के ही गांव विजयपुर ग्राम रहने वाला है और किसी काम से कटघोरा जा रहे थे। मृतक 38 वर्षीय प्रताप पटेल और उसकी पत्नी 35 वर्षीय सुशीला पटेल सामान खरीदारी करने अपने गांव से कटघोरा जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सीधे ने सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन