फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two-and-half-year-old Mohammad Abdul died after coming under wheel of tractor while playing on it in Korba

मासूम की मासूमियत ले गई जान: खेल-खेल में ट्रैक्टर हुआ स्टार्ट, बड़े भाई के सामने बिछड़ गया ढाई साल का लाडला

Mon, 13 Jul 2026 02:49 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 02:49 PM IST
सार

कोरबा में ट्रैक्टर पर खेलते समय पांच वर्षीय बच्चे से अनजाने में चाबी घूम गई, जिससे ट्रैक्टर चल पड़ा और उसका ढाई वर्षीय छोटा भाई पहिये की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
Two-and-half-year-old Mohammad Abdul died after coming under wheel of tractor while playing on it in Korba
ढाई वर्षीय मोहम्मद अब्दुल लतीफ की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेल-खेल में ट्रैक्टर पर चढ़े दो सगे भाइयों में से ढाई साल के मासूम की जान चली गई, जबकि बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर में चाबी लगी होने और बच्चों के उस पर खेलने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरीपारा, नीलगिरी बस्ती, वार्ड क्रमांक-20 की है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए ट्रैक्टर से ईंटें लाई गई थीं। ट्रैक्टर चालक और हेल्पर ईंट उतारने में व्यस्त थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर दिया और चाबी उसी में लगी छोड़ दी।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह ने बताया कि मृतक ढाई वर्षीय मोहम्मद अब्दुल लतीफ और उसका पांच वर्षीय बड़ा भाई मोहम्मद अंजार के बेटे हैं। दोनों भाई खेलते-खेलते ट्रैक्टर के पास पहुंचे और उस पर चढ़ गए। बड़े भाई ने ड्राइवर सीट पर बैठकर स्टीयरिंग पकड़ लिया और चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान छोटा अब्दुल लतीफ पहिये के पास नीचे खड़ा था। अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ा और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़ा भाई सीट पर बैठा होने के कारण सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद मजदूरों और लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


सिविल लाइन थाना प्रभारी वंदना शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। मृतक की पहचान ढाई वर्षीय मोहम्मद अब्दुल लतीफ के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

 

korba

 

 

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed