फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   10 month old baby along with mother washed away in Hasdev river shepherd saved the womanchild still missing

छत्तीसगढ़ में हादसा: हसदेव नदी में मां संग 10 माह का मासूम बहा, चरवाहे ने महिला को बचाया, बच्चा अभी भी लापता

Tue, 03 Sep 2024 12:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 03 Sep 2024 12:40 PM IST
सार

हसदेव नदी में एक 25 वर्षीय महिला और उसका 10 माह का बच्चा नदी के तेज बहाव में बह गए। लेकिन एक चरवाहे ने महिला को बचा लिया। लेकिन बच्चे की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
10 month old baby along with mother washed away in Hasdev river shepherd saved the womanchild still missing
रेस्क्यू टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसदेव नदी में नहाते समय महिला के पास खेल रहा उसका 10 माह का बच्चा रेंगते हुए पानी के पास पहुंचा और डूब गया। उसे बचाने के दौरान मां भी तेज बहाव में बहने लगी। पास मौजूद चरवाहों ने महिला को बचा लिया। पर बच्चा नहीं मिला।

विज्ञापन


हादसा बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथाकछार गांव के पास हसदेव नदी के सिरकी घाट पर हुआ। जहां 25 वर्षीय सुनीता अपने 10 माह के पुत्र दुष्यंत को लेकर नहाने के लिए पहुंची थी। महिला नदी में उतरकर नहा रही थी। वहीं उसका पुत्र नदी के किनारे खेल रहा था। इस दौरान बच्चा रेंगते हुए नदी की ओर चला गया।
विज्ञापन


वह जब पानी में डूबा, तब महिला की नजर पड़ी। वह उसे बचाने तेज बहाव के बीच मौके पर खोजबीन करने लगी। बच्चे के नहीं मिलने पर वह मूर्छित होकर नदी में बहने लगी। इस दौरान नदी के किनारे चरवाहों की नजर पड़ी तो उन्होंने नदी में कूदकर महिला को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पेट में जा चुके पानी को बाहर निकाला तो उसे होश आया। उठने पर वह बच्चे के बारे में पूछने लगी। किसी तरह से उसे शांत कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची, जहां बांगो बांध से पानी का बहाव कम कराकर नदी में लापता हुए बच्चे की खोजबीन की जा रही है।


नगर सेवा के रेस्क्यू टीम के प्रभारी पीबी सिद्धार्थ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। बांगो डैम के कुछ ही दूरी पर घटना स्थल है। जहां गांव से लगा हुआ हैय़ बांगो डेम से गेट खुले गए हैं। जिसके चलते पानी का तेज बहाव होने के कारण बच्चा काफी आगे बढ़ जाने की संभावना जताई जा रही है फिर भी घटना स्थल से लेकर दर्री डेम तक लगभग 18 किलोमीटर तक वोट के माध्यम से तलाश की गई। लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। संभावना जताई जा रही है कि जलकुंभी या फिर पानी में बहने के कारण आगे बढ़ गया होगा। तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed