फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba Railway RPF arrested accused absconding since 2003 from Bihar

बदली ली थी पहचान: रेलवे फाटक को तोड़ने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 21 साल से था फरार

Wed, 07 Feb 2024 08:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 Feb 2024 08:08 PM IST
सार

कोरबा रेलवे आरपीएफ ने 2003 से फरार एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी उपेंद्र ने भैंसमा बंद फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया था।
 

विज्ञापन
Korba Railway RPF arrested accused absconding since 2003 from Bihar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा रेलवे आरपीएफ ने 2003 से फरार एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बहुत ही शातिर है। वह रेलवे पुलिस को चकमा देकर पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। वारंटी आरोपी उपेंद्र सिवान जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र के जसौली पश्चिम टोला का रहने वाला है। आरोपी उपेंद्र कोरबा जिले के हीरापुर टाटीबंध के पास थाना बुढातालाब रायपुर में रहकर ड्राइवर का काम करता था। वह किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उपेंद्र ने कई साल पहले भैंसमा बंद फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जहां एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया था। इस घटना के बाद से आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। कोरबा रेलवे आरपीएफ पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। काफी लंबे समय बाद उसके मूल निवास बिहार से रेलवे आरपीएफ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस उसे पकड़ने के लिए कई बार रायपुर स्थित किराए के मकान पर पहुंची। इसके बावजूद भी उसके मूल निवास का पता नहीं चल पा रहा था। कोरबा रेलवे आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि उपेंद्र किसी काम से रायपुर आया हुआ था और बिहार में कहीं दूसरी जगह पर नाम बदलकर रहता है। कोरबा रेलवे आरपीएफ को इसकी सूचना मिली और टीम बनाकर बिहार के लिए रवाना की गई। कोरबा रेलवे आरपीएफ ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed