{"_id":"67a5efb728eb1bc91b094ed7","slug":"kondagaon-civic-body-elections-surge-of-new-faces-from-auto-drivers-to-tailors-in-fray-in-kondagaon-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: कोंडागांव निकाय चुनाव, नए चेहरों की बहार, ऑटो चालक से लेकर टेलर तक मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: कोंडागांव निकाय चुनाव, नए चेहरों की बहार, ऑटो चालक से लेकर टेलर तक मैदान में
Fri, 07 Feb 2025 05:59 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 07 Feb 2025 05:59 PM IST
सार
कोंडागांव नगरपालिका चुनाव में इस बार कांग्रेस और बीजेपी ने युवाओं व नए चेहरों को ज्यादा मौका दिया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रत्याशियों में ऑटो चालक, सब्जी व्यवसायी, रिटायर्ड शिक्षिका और टेलर व्यवसायी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
रविन्द्र दीवान कांग्रेस प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोंडागांव नगरपालिका चुनाव में इस बार कांग्रेस और बीजेपी ने युवाओं व नए चेहरों को ज्यादा मौका दिया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रत्याशियों में ऑटो चालक, सब्जी व्यवसायी, रिटायर्ड शिक्षिका और टेलर व्यवसायी भी शामिल हैं। बीजेपी ने वार्ड क्रमांक 22 से ऑटो चालक उत्तम पटेल को टिकट दिया है, जो इसे आम आदमी की जीत मानते हैं। वहीं, कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 12 से सब्जी व्यवसायी रविंद्र दीवान को उतारा है, जो पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के गृह वार्ड में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
वार्ड क्रमांक 08 में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां बीजेपी ने रिटायर्ड शिक्षिका पद्मिनी साहू को मौका दिया है, जिनका राजनीति में कोई अनुभव नहीं है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने गृहिणी एवं टेलर व्यवसायी लेखनी प्रधान को उतारा है, जो खुद को युवाओं की पसंद बताती हैं। इस बार दोनों ही पार्टियां आमजन के बीच से आए प्रत्याशियों के दम पर जनता का भरोसा जीतने की कोशिश कर रही हैं। अब देखना होगा कि मतदाता किसे अपना आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन