{"_id":"644fc38a3538b1084a091177","slug":"komal-hupendi-allegation-on-chhattisgarh-government-for-land-grab-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम पढ़े लिखे लोग हो रहे पॉवर ऑफ अटार्नी का शिकार: हड़पी जा रही गरीबों की जमीन, आप का भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम पढ़े लिखे लोग हो रहे पॉवर ऑफ अटार्नी का शिकार: हड़पी जा रही गरीबों की जमीन, आप का भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप
Mon, 01 May 2023 07:20 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 01 May 2023 07:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राज्य में बड़े पैमाने पर पॉवर ऑफ अटार्नी से ठगी का मामला उठाया है। पॉवर ऑफ अटार्नी के बहाने गरीबों की जमीन हड़पने का बड़ा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राज्य में बड़े पैमाने पर पॉवर ऑफ अटार्नी से ठगी का मामला उठाया है। पॉवर ऑफ अटार्नी के बहाने गरीबों की जमीन हड़पने का बड़ा आरोप लगाया है। राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शासन-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भूपेश सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर गरीबों के हक की लड़ाई लड़ेगी।
कोमल हुपेंडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, लुंड्रा, भरतपुर-सोनहत, वाड्रफनगर में कम पढ़े-लिखे लोगों की जमीन पावर ऑफ अटार्नी के जरिए औने-पौने दामों में हड़पी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में भूपेश सरकार के मंत्री अमरजीत भगत के कई करीबी भी संलिप्त हैं। ऐसे में इस पूरे मामले में लीपापोती हो रही है। आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार के मंत्री अमरजीत भगत अपने निज सचिव के नाम एवं परिवार के लोगों के नाम गरीबों की जमीन का पट्टा बनवा रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामला कितना बड़ा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई होनी चाहिए और जिन गरीबों की जमीनों को हड़प लिया गया, उन्हें वापस दी जानी चाहिए।
'किसानों की नहीं हो रही सुनवाई'
हुपेंडी ने कहा कि सरगुजा में पॉवर ऑफ अटार्नी का इस्तेमाल गरीब किसानों की जमीन हड़पने के लिए किया जा रहा है, जो गैर कानूनी है। पॉवर ऑफ अटार्नी की ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी नहीं है। ऐसे में उनके साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले में अबतक आ चुके हैं, जिसमें पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। सरगुजा के 84 साल के लिट्ठू राम से 500 रूपए के बदले 3.54 एकड़ की रजिस्ट्री करवाने का मामला सामने आया है। वे मामले की शिकायत थाने में किए, तो वहां सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में आखिर गरीब कहां जाएं।
विज्ञापन
'गरीब जनता से ठगी'
आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिए प्रदेश की गरीब जनता को ठगा जा रहा है। गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाकर रसूखदार औने-पौने दामों में हड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन ठगों पर कानूनी कार्रवाई भी नहीं हो रही है। भूपेश सरकार जनता विरोधी सरकार है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जशपुर में उरावों और पहाड़ी कोरवाओं की 5 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पॉवर ऑफ अटॉर्नी के कारण जाम है। पूरे सरगुजा में ये रकबा 10 हजार हेक्टेयर से ज्यादा है।
'गरीबों से उनकी जमीन छीन रहे'
कोमल हुपेंडी ने कहा कि कानूनी दांव-पेंच की जानकारी के अभाव में गरीबों से उनकी जमीन छीनी जा रही है। भूपेश सरकार में गरीबों को अन्याय के अलावा और कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस मामले को शासन-प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिए रसूखदारों ने जितनी भी जमीनें गरीबों के हड़पे हैं, उसे तुरंत मुक्त कराते हुए, उन्हें सौंपी जानी चाहिए, जिन्होंने इसमें अपना खून-पसीना बहाया है।