{"_id":"678a117d9af61b58c40bc5ee","slug":"kiran-singhdeo-again-became-cg-bjp-state-president-no-contender-come-forward-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण सिंहदेव बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष: दोबारा मिली प्रदेशाध्यक्ष की कमान, एक ही नेता के मिले थे तीन नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण सिंहदेव बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष: दोबारा मिली प्रदेशाध्यक्ष की कमान, एक ही नेता के मिले थे तीन नामांकन
Fri, 17 Jan 2025 01:44 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:44 PM IST
सार
CG BJP state president Kiran Singhdeo: वर्तमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना।
विज्ञापन
किरण सिंहदेव बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG BJP state president Kiran Singhdeo: वर्तमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष के लिये किसी भी दावेदार का नाम सामने नहीं आया था। ऐसे में किरणसिंह देव ही निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने। उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े उनके नाम का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं छत्तीसगढ़ से 17 लोगों का नाम राष्ट्रीय परिषद के लिये आया है, जो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में जायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के लिये कुल तीन नामांकन पत्र सामने आये थे। हालांकि ये तीनों नामांकन अलग-अलग नेताओं के नहीं, बल्कि एक ही नेता यानी किरण सिंहदेव के ही थे। दूसरी ओर इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि ये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं बल्कि नौटंकी हो रही है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद किरणसिंहदेव ने कहा कि हमने टारगेट के मुताबिक, प्रदेश में 60 लाख बीजेपी मेंबर बनाये। लोकसभा, विधानसभा, उपचुनाव की तरह ही हमें नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भी जीत का परचम बनाये रखना है। असली लड़ाई नगरीय निकाय चुनाव है।

बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिये बेहद खास है, क्योंकि पूरे देश में सबसे पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। अब कई साथी नयी भूमिका में आने वाले हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह ही पंचायत चुनाव में भी जीत का परचम लहराना है। पंचायत से लेकर संसद तक जीत का क्रम बरकरार रखना है।
दूसरी ओर भाजपा त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव समिति की बैठक भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में हो रही है। बैठक में पंचायत प्रभारी सौरभ सिंह और नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामु रोहरा,रामजी भारती, भरत वर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं।