फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   kendriya vidhyalaya teacher suspended for making obscene remark on Nirbhaya

निर्भया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में KV टीचर निलंबित

Sat, 03 Feb 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Sat, 03 Feb 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
kendriya vidhyalaya teacher suspended for making obscene remark on Nirbhaya
स्नेहलता शंखवार - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के रायपुर के केंद्रीय विद्यालय की बायालॉजी की एक महिला टीचर को निलंबित करके आतंरिक जांच पूरी होने तक के लिए दूसरे स्कूल भेज दिया गया है। टीचर पर आरोप है कि उन्होंने लड़कियों से कहा था कि भड़कीले कपड़े पहनने, रात को बाहर जाने और लिपस्टिक लगाने वाली लड़कियों के साथ रेप होता है। इसके अलावा उन्होंने निर्भया गैंगरेप पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। जिसकी वजह से 9वीं और 11वीं कक्षा की लड़कियों के माता-पिता ने टीचर स्नेहलता शंखवार के खिलाफ प्रिसिंपल के पास शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन


लड़कियों ने चुपके से टीचर द्वारा कही जा रही बातों को रिकॉर्ड कर लिया था। इसी ऑडियो क्लिप को उन्होंने प्रिंसिपल भगवान दास अहीर के सामने सबूत के तौर पर पेश किया था। क्लिप में टीचर कहती हैं कि जब लड़कियों का चेहरा खूबसूरत नहीं होता है तभी वह एक्सपोज करती है। लड़कियां इतनी बेशर्म कैसे हो सकती हैं? लड़कियां किसी लड़के के साथ रात को बाहर कैसे जा सकती हैं जो उनका पति नहीं है? यह समझना काफी मुश्किल है कि इसका इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया गया। इस तरह की घटनाएं अक्सर दूरदराज के क्षेत्रों में होती हैं।
विज्ञापन


टीचर ने निर्भया पर टिप्पणी करते हुए कहा था- निर्भया की मां को अपनी बेटी को इतनी रात को बाहर जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। उनका मानना है कि यह लड़कों की नहीं बल्कि निर्भया की गलती थी।  बाग में जारी किए अपने बयान में स्नेहलता शंखवार ने सफाई देते हुए कहा था- मैंने 11वीं की छात्रा को रात के 8:30 के बाद बाहर घूमते हुए देखकर घर जाने का सुझाव दिया। एक शख्स की सुरक्षा उसके खुद के हाथों में हैं। निर्भया के साथ जो हुआ वह गलत है लेकिन उसे इतनी देर तक बाहर नहीं रहना चाहिए था। उसे खुद को बचाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed