फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   kartik purnima 2020 chief minister of chhattisgarh takes holy dip in kharun river on purnima

Kartik Purnima 2020 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खारुन नदी में किया स्नान, शेयर की वीडियो

Mon, 30 Nov 2020 01:21 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 30 Nov 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
kartik purnima 2020 chief minister of chhattisgarh takes holy dip in kharun river on purnima
खारुन नदी में डूबकी लगाते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

आज पूरे देश में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इसे त्रिपुरी पूर्णिमा और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन पर गंगा नदी में स्नान का खास महत्व बताया गया है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खारुन नदी में स्नान करते नजर आए। 

विज्ञापन



भूपेश बघेल ने इस पावन दिन पर खारुन नदी में स्नान किया और दीपदान किया। भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी और अपने स्नान की तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्नान के समय का अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला।
विज्ञापन




कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अलावा भूपेश बघेल ने मानस महोत्सव में भी हिस्सा लिया। यहां वे भगवान राम के भजन गाते दिखाई दिए। बता दें कार्तिक मास की अमावस्या की तरह ही कार्तिक पूर्णिमा का भी बहुत महत्व है। इस दिन गंगा में नहाने और दीपदान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और मृत्यु के बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस दिन देश के तमान तीर्थस्थलों पर मेले का आयोजन किया जाता है लेकिन साथ ही कोरोना वायरस महामारी का भी ध्यान रखा जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा की रात सभी देवता स्वर्ग से धरती पर काशी नगरी में देव दिवाली का पर्व मनाने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed