फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Villagers accused police of assault in Kanker

'10 लाख रुपये दो नहीं तो फंसा देंगे' : ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, डीआईजी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Thu, 14 Mar 2024 05:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 14 Mar 2024 05:12 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस इस तरह से गांव में अन्य लोगों को भी परेशान कर रही है जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है। ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंच कर मामले की शिकायत डीआईजी और कलेक्टर से की है।

विज्ञापन
Villagers accused police of assault in Kanker
ग्रामीणों ने डीआईजी से लगाई सुरक्षा की गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के उसेली गांव के ग्रामीणों ने पुलिस पर माारपीट और परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कुछ पुलिसकर्मी गांव के लोगो को नक्सलियों के लिए काम करने का आरोप लगाकर मारपीट और प्रताड़ित करते हैं। 

विज्ञापन

 

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात गांव के एक युवक को अचानक उठाकर पुलिस ले गई और उसके साथ गली-गलौच व मारपीट की गई। जिसे गांव से काफी दूर छोड़ दिया गया और उससे 10 लाख रुपये की मांग की गई है। पैसा नहीं देने पर नक्सल मामले में फ़साने की धमकी दी जा रही है। 

विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस इस तरह से गांव में अन्य लोगों को भी परेशान कर रही है जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है। ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंच कर मामले की शिकायत डीआईजी और कलेक्टर से की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई कर गांव को सुरक्षा प्रदान की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed