फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Two Jan Militia members arrested one BSF jawan and the other were involved in murder three villagers in Kanker

Kanker: दो जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, एक बीएसएफ जवान तो दूसरा तीन ग्रामीणों की हत्या में था शामिल

Fri, 22 Dec 2023 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 04:38 PM IST
सार

इस आईईडी ब्लास्ट में एक बीएसएफ का जवान शहीद हो गया था वहीं दूसरा जनमिलिशिया सदस्य सुरेश कतलामी 30 अक्टूबर 2023 को ग्राम मोरखण्डी के तीन ग्रामीणों की हत्या में शामिल था। दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Two Jan Militia members arrested one BSF jawan and the other were involved in murder three villagers in Kanker
दो जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में नक्सलियों के भारत बन्द के आव्हान के बीच कांकेर पुलिस को नक्सल उन्मूलन में सफलता हाथ लगी है। कांकेर पुलिस ने दो जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार जनमिलिशिया सदस्य रामसाय उईके 14 दिसम्बर 2023 को ग्राम परतापुर सड़कटोला मंदिर टेकरी के पास आईईडी ब्लास्ट में शामिल था। 

विज्ञापन

 

इस आईईडी ब्लास्ट में एक बीएसएफ का जवान शहीद हो गया था वहीं दूसरा जनमिलिशिया सदस्य सुरेश कतलामी 30 अक्टूबर 2023 को ग्राम मोरखण्डी के तीन ग्रामीणों की हत्या में शामिल था। दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

 

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। कांकेर के बड़गांव में व्यापारियों ने दुकानें सुबह से बंद रखी है साथ ही भानुप्रतापपुर से पखांजुर और पखांजुर से गढ़चिरौली मार्ग पर यात्री वाहनों के पहिये थमे हुए हैं। जिससे यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed