{"_id":"68872f43210f1c478d036a02","slug":"tension-in-jamgaon-over-the-burial-of-a-villager-after-his-death-people-from-half-a-dozen-villages-gathered-in-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: ग्रामीण की मौत के बाद कफन-दफन को लेकर जामगांव में तनाव, आधा दर्जन गांवों के लोग इकठ्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: ग्रामीण की मौत के बाद कफन-दफन को लेकर जामगांव में तनाव, आधा दर्जन गांवों के लोग इकठ्ठा
Mon, 28 Jul 2025 02:16 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:16 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण का मुद्दा शांत नहीं हो रहा है, धर्मांतरण के बाद ग्रामीण की मौत के बाद कफ़म दफन को लेकर बीते दो दिनों से जामगांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
कफन-दफन को लेकर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण का मुद्दा शांत नहीं हो रहा है, धर्मांतरण के बाद ग्रामीण की मौत के बाद कफ़म दफन को लेकर बीते दो दिनों से जामगांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, करीब आधा दर्जन गांव के लोग इकठ्ठा हो चुके है और धर्मांतरित ग्रामीण के शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग कर रहे है,शव को बाहर नहीं निकलने पर उग्र आंदोलन चक्काजाम की चेतावनी ग्रामीणों ने दी है, जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जामगांव के रहने वाले सोमलाल राठौर की तबियत बिगड़ने से दो दिन पहले मौत हो गई थी ,जिनका कफ़न दफन उनके परिजनों ने ईसाई रीति रिवाज से अपनी निजी जमीन पर किया था, जैसे ही इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई, ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, ग्रामीणों की कहना है कि गांव की अपनी परम्परा होती है, लेकिन उक्त ग्रामीण के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है और ईसाई रीति रिवाज से कफ़न दफन किया है, इसलिए शव को बाहर निकालकर ईसाई कब्रिस्तान में दफन किया जाए। दो दिन से गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन अब तक प्रशासन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है, ग्रामीणों को समझाने की तमाम कोशिशें फेल हो चुकी है, फिलहाल जिला मुख्यालय से भी पुलिस बल मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन