फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   SP reached Naxal affected area of Kanker took stock of security arrangements

Kanker: नक्सलियों के रेड कॉरिडोर में पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Tue, 25 Apr 2023 09:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Apr 2023 09:08 AM IST
सार

पुलिस कप्तान शलभ कुमार सिन्हा जिले के अतिसंवेदशील इलाकों पर तैनात कैंप गांव मेंड्रा, महला, कटगांव और बड़ेझारकट्टा पहुंचे। पुलिस कप्तान ने सबसे पहले इन इलाकों पर तैनात जवानों से संवाद किया और उनके द्वारा किए जा रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
SP reached Naxal affected area of Kanker took stock of security arrangements
एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर नक्सलियों का टीसीओसी कार्यक्रम चल रह रहा है और इस दौरान नक्सलियों की सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे समय में जिले के पुलिस कप्तान शलभ कुमार सिन्हा नक्सल इलाके में पहुंचकर अंदरूनी इलाकों पर तैनात जवानों से संवाद किया और उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा अंदरूनी इलाके में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।

विज्ञापन


पुलिस कप्तान शलभ कुमार सिन्हा जिले के अतिसंवेदशील इलाकों पर तैनात कैंप गांव मेंड्रा, महला, कटगांव और बड़ेझारकट्टा पहुंचे। पुलिस कप्तान ने सबसे पहले इन इलाकों पर तैनात जवानों से संवाद किया और उनके द्वारा किए जा रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


एक समय था जब रामपुर, मेंड्रा और महला, नदीचुआ का नाम सुनते ही जहन में नक्सलियों का सवाल उठता था। क्योंकि इस इलाके को नक्सलियों का रेड कॉरिडोर के नाम से भी जाना जाता था। क्योंकि अक्सर नक्सल घटनाएं इस इलाके में हुआ करती थी। तमाम गांवों में दोपहिया वाहन ही आवागमन के बेहतर विकल्प थे। लेकिन अब इलाके में सड़कों का निर्माण हो रहा है। जिससे अब चार तिपहिया वाहनों की भी आवाजाही होने लगी है। क्षेत्र में दर्जनों सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। ताकि क्षेत्र की दिशा और दशा बदली जा सके। और यह सब संभव हो पाया है सुरक्षाबलों के मुस्तैदी से हर पांच किमी के दायरे में सुरक्षाबलों की टुकड़ी तैनात है और क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण जैसे विकास कार्यों को सुरक्षा प्रदान कर रहे है, ताकि कार्यों में तेजी लाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed