फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Naxalite carrying a reward of eight lakhs killed Security forces encounter in the forests of Alparas and Kakan

आठ लाख का इनामी नक्सली ढेर: आलपरस और ककानार के जंगलों में सुरक्षाबलों ने किया एनकांउटर, कई माओवादी घायल

Sun, 17 Mar 2024 02:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 17 Mar 2024 02:52 PM IST
सार

कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने बताया कि कल एक एनकाउंटर हुआ है ककानार जंगल में बीएसएफ और डीआरजी एंटी नक्सल आपरेशन में निकले हुए थे इसमे एक वर्दीधारी नक्सली जो मनकेर के नाम पर पहचान हुई है।

विज्ञापन
Naxalite carrying a reward of eight lakhs killed Security forces encounter in the forests of Alparas and Kakan
पुलिस ओर नक्सली मुठभेड़ - फोटो : Social Media

विस्तार

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में कल नक्सलियों और जवानो के बीच मुठभेड़ में जवानो ने आठ लाख के इनामी  नक्सली को मार गिराया है। कांकेर पुलिस ने आज प्रेस वार्ता कर जानकरी दिया कि आलपरस व ककानार के मध्य जंगल मे नक्सलियों के मिलिट्री नंबर पांच के साथ सामना हुआ था जिसमे एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया था, जिसकी पहचान मिलट्री नंबर पांच के कंपनी कमांडर मनकेर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

 

कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने बताया कि कल एक एनकाउंटर हुआ है ककानार जंगल में बीएसएफ और डीआरजी एंटी नक्सल आपरेशन में निकले हुए थे इसमे एक वर्दीधारी नक्सली जो मनकेर के नाम पर पहचान हुई है। मिलट्री कंपनी नंबर पांच का कमांडर है। इस क्षेत्र में कंपनी नंबर पांच काफी सक्रिय है, कंपनी कमांडर को मार गिराना बहुत बड़ी सफलता है जवानों के लिए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कई नक्सली घायल भी हुए हैं काफी हैवी फायरिंग हुआ है।  इससे पहले भी हिदुर के जंगलों में 3 नक्सली मारे गए थे वाह भी कंपनी नंबर 5 के नक्सली थे। 

विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में नक्सलियों का सामान बरामद

 बीजीएल (देशी लांचर), बीजीएल सेल 09 नग, 12 बोर रायफल,  राउण्ड 11 नग, 303 राउण्ड 01 नग, वाकीटॉकी 01 नग, नक्सली साहित्य, दवाईयां व भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed