फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   kanker Urban Bodies and Panchayati Raj Mahasammelan today updates join priyanka gandhi

कांकेर: नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन आज, प्रियंका गांधी होंगी शामिल; जनता को मिलेगी सौगात

Fri, 06 Oct 2023 09:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 09:05 AM IST
सार

कांकेर में आज नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और काग्रेस नेता प्रियंका गांधी शामिल होंगी। यहां सीएम बघेल 866 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। 

विज्ञापन
kanker Urban Bodies and Panchayati Raj Mahasammelan today updates join priyanka gandhi
सीएम भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कांकेर जिले के गोविन्दपुर खेल मैदान में आज नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रियंका गांधी कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा विशिष्ट अतिथि समेत कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रुपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महासम्मेलन में भूमिपूजन-लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 84.22 करोड़ रुपये की लागत से 120 कार्यों का भूमिपूजन और 261.61 करोड़ रुपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 427.46 करोड़ रुपये की लागत के 103 कार्यों का भूमिपूजन और 36.73 करोड़ रुपये की लागत के 91 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 38.43 करोड़ की लागत के 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 17.67 करोड़ की लागत के 64 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, विधायक अनुप नाग, सावित्री मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, सदस्य बस्तर विकास प्राधिकरण बीरेश ठाकुर, गौ सेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के अध्यक्ष शंकर ध्रुवा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरवर साहू, सदस्य सिंध अकादमी बोर्ड दिलीप खटवानी, पर्यटन मण्डल के सदस्य नरेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed