फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Drunken wife kills husband with ax in Kanker

Murder: शराबी पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा, मौत से पहले चार दिन घर में किया इलाज, फिर करने वाली थी ये काम

Sat, 22 Jul 2023 08:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Jul 2023 08:05 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शराबी महिला ने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थी। 

विज्ञापन
Drunken wife kills husband with ax in Kanker
कातिल पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना के संवेदनशील गांव राय में शराबी पत्नी ने मामूली घरेलू विवाद में पति की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। पति को गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसका घर पर ही इलाज करती रही। जबकि उसका सिर फट चुका था तथा स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस में जाने के डर से पत्नी उसे घर पर ही रख स्वयं उसके सिर में पट्टी बांध जड़ी बूटी से इलाज करने लगी। घटना के चार दिन बाद जब पति की मौत हो गई तब महिला उसका गांव में ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थी। लेकिन इसके पहले ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिससे हत्या का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन


घटना पांच दिन पूर्व 16 जुलाई की शाम पांच बजे की है। महिला मानकी परचापी  उम्र 30 साल निवासी राय गांव में अपने घर में शराब पीकर बैठी हुई थी। इसी दौरान पति सगाराम परचापी 35 साल वहां पहुंचा। जिस पर दोनों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे पत्नी अचानक अपना आपा खा बैठी और घर में रखे टंगिया से पति के सिर में भरपूर ताकत से वार कर दी। एक ही वार में पति वहीं घायल हो कर गिर गया। सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। हमले के बाद पत्नी स्वयं को संभालते हुए शांत हुई और पति के सिर में पट्टी बांध उसे बिस्तर में लेटा दी। 

इसके बाद जड़ीबूटी से इलाज करने वाले बैगा गुनिया से संपर्क कर पति के सिर में चोट लगने की जानकारी देकर उनसे जड़ी बूटी का इलाज कराने लगी। लेकिन घटना के चौंथे दिन 19 जुलाई की रात पति की घर पर मौत हो गई। इसके बाद भी पत्नी पुलिस के पास नहीं आना चाहती थी और पति के अंतिम संस्कार की तैयारी में थी। 

 

लेकिन ग्राम प्रमुख व कोटवार वहां जमा हुए ओर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर गांव से महिला को पुछताछ के लिए आमाबेड़ा थाना लेकर आई। जहां पुछताछ में महिला ने पति की हत्या करना कबूल कर लिया। 

 

आमाबेड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया पत्नी द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते पति की हत्या कर दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी घायल पति का घर पर ही इलाज कर रही थी। हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed