फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   After the death of the patients, the relatives accused Durgukondal CHC of negligence

कांकेर: ऑक्सीजन सिलेंडर में रास्ते में हो गया खत्म, मरीज की मौत; दुर्गुकोदल सीएचसी पर लापरवाही का आरोप

Wed, 03 Sep 2025 04:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 Sep 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
After the death of the patients, the relatives accused Durgukondal CHC of negligence
Kanker News - फोटो : अमर उजाला

कांकेर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोदल पर लापरवाही का आरोप लगा है। एक मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो जाने के वजह से मरीज की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 
दरअसल, सांप के काटने के बाद मरीज मोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोदल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने मध्यरात्रि इलाज किया। मरीज की गंभीर हालत देख कांकेर रेफर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोदल में कोई भी सरकारी वाहन न होने की वजह से निजी वाहन से कांकेर रेफर किया।
विज्ञापन


आरोप है कि मरीज को जो ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया था, उसमें ऑक्सीजन बहुत काम मात्रा में थी। ऑक्सीजन सिलेंडर दुर्गुकोदल संबलपुर के मध्य डांगरा के समीप पूरी तरह काम करना बंद दिया। जिसको देखते हुए वाहन चालक भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोदल में इस तरह की लापरवाही दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोदल में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed