{"_id":"6874e06acfb149d4830cfeb5","slug":"a-cunning-female-thief-arrested-she-used-to-do-recce-on-the-pretext-of-begging-and-then-steal-the-goods-in-ka-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: शातिर महिला चोर गिरफ्तार, भीख मांगने के बहाने करती थी रेकी, फिर उड़ाती थी माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: शातिर महिला चोर गिरफ्तार, भीख मांगने के बहाने करती थी रेकी, फिर उड़ाती थी माल
Mon, 14 Jul 2025 05:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 14 Jul 2025 05:18 PM IST
सार
कांकेर जिले के गोंडाहूर थाने अन्तर्गत शातिर महिला चोर को गिरफ्तार करने में कांकेर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार महिला आरोपिया पहले भीख मांगने और बीमार होने का नाटक कर घरों की रेकी करती थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर जिले के गोंडाहूर थाने अन्तर्गत शातिर महिला चोर को गिरफ्तार करने में कांकेर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार महिला आरोपिया पहले भीख मांगने और बीमार होने का नाटक कर घरों की रेकी करती थी फिर चोरी की घटना को अंजाम देती थी। कांकेर पुलिस ने बताया कि परलकोट क्षेत्र के कई गाँवों के घरों में चोरी की वारदात को महिला ने अंजाम दिया था। महिला के पास से 6 लाख के गहने ,4 लाख से अधिक की नगद राशि और एक स्कूटी जप्त किया गया है. महिला सुने घर को टारगेट करती थी।
विज्ञापन
कांकेर पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी महिला भीख मांगने एंव बीमारी में सहयोग के नाम पर घर का पहला रेकी करती थी फिर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी. आरोपिया द्वारा थाना गोण्डाहूर, पखांजूर, बांदे, बड़गांव के क्षेत्र में घुम-घुमकर कई जगह चोरी की गई है चोरी की घटना में अन्य लोगो की संलिप्तता पर भी जांच जारी हैं।
विज्ञापन