फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Youth submitted a memorandum to Deputy CM Vijay Sharma on no recruitment in Chhattisgarh Police for six years

बेरोजगार युवाओं का छलका दर्द: छत्तीसगढ़ में छह साल से नहीं हो रही पुलिस भर्ती, डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 03 Aug 2024 11:57 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 11:57 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बीते छह साल से पुलिस भर्ती नहीं होने पर बेरोजगार युवाओं ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से मुलाकात की। इतना ही नहीं भर्ती के लिए ज्ञापन भी सौंपा है। कबीरधाम के युवा भर्ती नहीं होने से परेशान हैं।

विज्ञापन
Youth submitted a memorandum to Deputy CM Vijay Sharma on no recruitment in Chhattisgarh Police for six years
डिप्टी सीएम से मिले बेरोजगार युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीते छह साल से पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती नहीं हो रही है। इससे राज्य के बेरोजगार युवा नाराज हैं। ऐसे में आज शनिवार को सुबह 10.30 बजे युवाओं ने कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा से मुलाकात की।  जल्द भर्ती किए जाने ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान युवाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 का प्रथम विज्ञापन चार अक्टूबर 2023 को प्रकाशित किया गया था, जिसके तहत पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी थी।  प्रथम प्रकाशित विज्ञापन में फॉर्म भरने की ऑनलाइन तिथि 20 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होकर 30 नवंबर 2023 तक थी। 
विज्ञापन


तारीख आने से पहले ऑनलाइन भरने की तिथि को रद्द कर दिया गया। कुछ समय बाद एक जनवरी 2024 से फॉर्म को ऑनलाइन भरना शुरू किया गया। जिसकी अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 तक थी। कुछ समय पश्चात भर्ती के उम्मीदवारों की आयु को बढ़ाकर पुनः फॉर्म को भरने की तारीख को आगे बढ़ाया गया। यह तिथि 15 मार्च तक रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 में पूरे प्रदेश से लगभग 7.50 लाख उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है। युवाओं ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से मांग किया कि जल्द भर्ती प्रकिया को शुरू किया गया। इस भर्ती के लिए बीते छह साल से तैयारी कर रहे हैं। लगातार छह साल से फिजिकल फिटनेस भी रखना बड़ी चुनौती है। क्योंकि, इस भर्ती में शारीरिक परीक्षा के साथ लिखित परीक्षा भी होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed