फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Young man cheated in the name of opening agricultural center in Kabirdham

Kabirdham: कृषि केन्द्र खोलने के नाम पर युवक से 2.29 लाख रुपए की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 10 Sep 2023 01:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Sep 2023 01:06 PM IST
सार

इस पूरे मामले को लेकर एसपी कार्यालय कवर्धा में शिकायत की। बोड़ला पुलिस ने आठ सितंबर को दोनों आरोपी बृजेश यादव व ज्ञानेश्वर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्तमान में दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Young man cheated in the name of opening agricultural center in Kabirdham
दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में कृषि केन्द्र खोलने के नाम पर एक युवक से 2.29 लाख रुपए की ठगी हुई है। एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद दो आरोपियों के खिलाफ बोड़ला थाना में धारा 34 व 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पोंडी का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित सुरेश तिवारी पिता उधो प्रसाद तिवारी उम्र 51 साल ने अपने आवेदन में बताया कि बीते साल 14 अप्रैल से अलग-अलग तारीख में किसान एग्रो नामक कंपनी के प्रचार प्रसार के लिए ब़्रजेश यादव व ज्ञानेश्वर शर्मा ने ग्राम पोंडी में खाद, बीज, पशु आहार, कीटनाशक दवाईयों का विक्रय करने कंपनी का ब्रांच खोलने का झांसा देकर नगद राशि, बैंक चेक, आरटीजीएस के माध्यम से अब तक 2 लाख 29 हजार रुपए लिए है। 

विज्ञापन

 

लेकिन, आरोपियों द्वारा खाद, बीज, पशु आहार, कीटनाशक दवाईयों की सप्लाई नहीं की गई। पीड़ित द्वारा लगातार आरोपी ब़्रजेश यादव व ज्ञानेश्वर शर्मा को फोन कर सप्लाई की मांग  की जाती थी। इसके बाद भी दोनों ने ध्यान दिया है। बाद में आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर एसपी कार्यालय कवर्धा में शिकायत की। बोड़ला पुलिस ने आठ सितंबर को दोनों आरोपी बृजेश यादव व ज्ञानेश्वर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्तमान में दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed