{"_id":"64f40c0a4ad03131d4013448","slug":"two-youths-who-went-to-take-bath-in-ranidahra-waterfall-died-due-to-drowning-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: रानीदहरा वाटरफॉल में नहाने गए दो युवकों की डूबने से हुई मौत, दोस्तों के साथ आए थे घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: रानीदहरा वाटरफॉल में नहाने गए दो युवकों की डूबने से हुई मौत, दोस्तों के साथ आए थे घूमने
Sun, 03 Sep 2023 10:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:01 AM IST
सार
कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीदहरा जलप्रपात में नहाने गए दो युवक की मौत हो गई है। बोड़ला थाना से मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक कवर्धा के रहने वाले है।
विज्ञापन
Kabirdham News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीदहरा जलप्रपात में नहाने गए दो युवक की मौत हो गई है। बोड़ला थाना से मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक कवर्धा के रहने वाले है। ये अपने दोस्तों के साथ शनिवार को घूमने के लिए आए थे। इसी दौरान नहाने लगे। इसके बाद पानी के गहराई में चले गए। ये दोनों युवक शनिवार शाम 4.30 बजे से लापता थे। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
आज रविवार को सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तब दोनों युवक के शव बरामद किए गए। बोड़ला थाना प्रभारी चुरेंद्र ने बताया कि अजीत कुंभकार पिता बजारू उम्र 25, निवासी वार्ड 15 कवर्धा अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो वाहन से पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात में आए थे। जलप्रपात किनारे में खाना खाकर, कुछ साथी जलप्रपात के पानी में नहा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर उम्र 25, निवासी देवागन पारा कवर्धा व शुभम झरिया पिता अशोक झरिया 25 वर्ष निवासी मठपारा कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों द्वारा गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। रविवार की सुबह दोनों युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन