फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   two arrested including lover who abetted minor girl to commit suicide in kabirdham

जबरदस्ती के प्यार ने ली जान: प्रेमी छोड़ने की धमकी देता, तो दोस्त ब्लैकमेल करता, तंग आकर नाबालिग ने लगाई फांसी

Sat, 20 May 2023 02:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 20 May 2023 02:07 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि इन्हीं दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने प्रताड़ित करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
two arrested including lover who abetted minor girl to commit suicide in kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक नाबालिग लड़की की खुदकुशी मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग का प्रेमी है, जो उसे बार-बार छोड़ने की धमकी देता था। जबकि दूसरा आरोपी बात करने का दबाव बनाता और लड़की को ब्लैकमेल करता। इससे परेशान होकर लड़की ने फांसी लगा ली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद घटना का कारण सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय एक लड़की ने अपने घर में 30 दिसंबर 2021 को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगा तो अफसरों को सूचित किया गया। इसके बाद टीम बनाकर जांच सौंपी गई। इसमें पता चला कि कवर्धा के सतबहनिया मंदिर के पास रहने वाला डोमेंद्र साहू लड़की को प्रताड़ित करता था। वह जबरदस्ती बात करने के लिए दबाव बनाता। लड़की की फोटो से बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। 
विज्ञापन


जांच में यह भी पता चला कि लड़की और पाण्डातराई के कुम्ही निवासी अभिषेक चंद्रवंशी के बीच प्रेम संबंध था। लड़की को छोड़ने और दूसरे से संबंध रखने की बात कहकर आरोपी  उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। पुलिस का कहना है कि इन्हीं दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने प्रताड़ित करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed