{"_id":"6751d04bb82dd026ee08155e","slug":"truck-fell-into-a-40-feet-deep-ditch-in-kabirdham-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Accident: 40 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, तीन घायल, दो की स्थिति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Accident: 40 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, तीन घायल, दो की स्थिति गंभीर
Thu, 05 Dec 2024 09:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:46 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के पंडरिया-बजाग (एमपी)मुख्य मार्ग के ग्राम पोलमी के पास एक ट्रक 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
40 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले के पंडरिया-बजाग (एमपी) मुख्य मार्ग के ग्राम पोलमी के पास 40 फीट गहरी खाई में एक ट्रक गिर गया। यह हादसा गुरुवार देर शाम करीब 5.30 बजे हुआ। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। थाने से मिली जानकारी अनुसार, ट्रक क्रमांक UP-70-GT-0715 में यूपी के प्रयागराज से चावल भरकर बजाग (एमपी)-पंडरिया होते हुए रायपुर ले जा रहे थे। तभी ग्राम पोलामी के पास घाट में वाहन का ब्रेक फैल हो गया।
विज्ञापन
ट्रक सीधे 40 फीट नीचे खाई में गिर गया है। हादसे में ट्रक चालक सोनू यादव पिता बल्लु यादव उम्र 28 वर्ष, रामआश्रेय पिता कन्हाई लाल यादव उम्र 40, दिनेश यादव पिता दूधनाथ यादव उम्र 34 सभी निवासी महुआंमा जिला प्रयागराज (यूपी) घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मौके पर कुकदूर पुलिस की टीम ने घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर भर्ती में कराया है। इनमें दो गंभीर को बेहतर इलाज के लिए पंडरिया रेफर किया गया है।